कोशिश
कोशिश करने वालों की भी हार होती है!
एक दो बार नहीं, कई कई बार होती है है।।
युद्ध लड़े जब दो राजा, तब निश्चित एक ही हार होती है,
टकराए जब दो अस्त्र ,तो एक की शक्ति बेकार होती है।
दी परीक्षा लाखों ने ,पर सैकड़ो की ही साकार होती है,
फिर जरा सोचिए हजारों हजारों की हार होती है।।
फिर कौन कहता है कि, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती है?
फिर कौन कहता है की कोशिश करने वालों की हार नहीं होती है?
एक बार नहीं ,दो बार नहीं कहीं कई बार होती है ,
कोशिश करने वालों की ही हार होती है ........2
मगर
मेहनत तो फिर मेहनत है ,वह कहां बेकार होती है।
Comments
Post a Comment